लखनऊ Experion Capital प्रोजेक्ट में बिना Occupancy Certificate फ्लैट देने पर NCDRC ने बिल्डर को 21 लाख एक्स्ट्रा चार्ज रिफंड करने, 6% ब्याज और पजेशन देने का आदेश दिया। घर खरीदारों के अधिकार और RERA vs Consumer Court पर पूरी जानकारी।
लखनऊ में बिल्डर को बड़ा झटका:
बिना OC फ्लैट देने पर NCDRC ने Experion Developers को 21 लाख रिफंड + ब्याज चुकाने का आदेश दियाघर खरीदने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला आया है। नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रेड्रेसल कमीशन (NCDRC) ने लखनऊ के Experion Developers पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बिना Occupancy Certificate (OC) के सिर्फ पजेशन ऑफर करने से बिल्डर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकता।क्या है पूरा मामला?प्रभावित घर खरीदार प्रीति यादव और पुष्पेंद्र कुमार यादव ने दिसंबर 2017 में Experion Capital (Gomti Nagar, Lucknow) प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक किया था। जनवरी 2018 में फ्लैट नंबर 703 (Tower-2) अलॉट हो गया। जुलाई 2018 में फॉर्मल एग्रीमेंट हुआ, जिसमें कुल कीमत ₹1.13 करोड़ तय हुई थी और 30 नवंबर 2022 तक OC सहित पजेशन देने का वादा किया गया था।
खरीदारों ने बताया कि उन्होंने कुल ₹1.34 करोड़ से ज्यादा पेमेंट कर दिया, यानी तय राशि से ₹21.29 लाख एक्स्ट्रा चार्ज वसूला गया। अप्रैल 2022 में पजेशन ऑफर तो कर दिया गया, लेकिन प्रोजेक्ट में जरूरी सुविधाएं अधूरी थीं और Occupancy Certificate नहीं था।
इसके बाद बिल्डर ने सितंबर 2022 में अलॉटमेंट कैंसल कर दिया और लगभग ₹29.5 लाख जब्त कर लिए।NCDRC का महत्वपूर्ण फैसला (12 मई 2026)NCDRC बेंच (AVM J Rajendra (Retd) और Justice Anoop Kumar Mendiratta) ने UP State Consumer Commission के जून 2024 के आदेश को आंशिक रूप से बरकरार रखा और संशोधित किया:फ्लैट का पजेशन OC और Completion Certificate के साथ 30 दिनों के अंदर देना होगा।
₹21.29 लाख अतिरिक्त वसूली गई राशि 9% ब्याज सहित वापस करनी होगी।
तय मूल्य ₹1.13 करोड़ पर 6% प्रति वर्ष ब्याज (देर से पजेशन की तारीख से)।
मुकदमेबाजी खर्च ₹50,000।
अलग से ₹10 लाख मानसिक प्रताड़ना मुआवजे को घटा दिया (क्योंकि ब्याज पहले ही दिया जा रहा है)।
कोर्ट ने बिल्डर के इन तर्कों को खारिज कियासिर्फ पजेशन ऑफर करने भर से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती, OC जरूरी है।
RERA होने से Consumer Court में केस नहीं लड़ सकते — यह गलत है। Consumer Protection Act के अधिकार RERA के अतिरिक्त हैं।ख
रीदार इन्वेस्टर थे — कोर्ट ने कहा कोई सबूत नहीं, इसलिए वे कंज्यूमर ही हैं।
कोर्ट का साफ संदेश:
बिल्डर मनमाने तरीके से अलॉटमेंट कैंसल नहीं कर सकता, खासकर जब खरीदार ने बड़ी रकम चुकाई हो।
घर खरीदारों के लिए सीख (Homebuyers के अधिकार)
Occupancy Certificate अनिवार्य है — इसके बिना पजेशन ऑफर अमान्य माना जा सकता है।
एग्रीमेंट में तय समय पर पजेशन न मिलने पर ब्याज और मुआवजे का हक।
अतिरिक्त चार्ज वसूली पर रिफंड + ब्याज मिल सकता है।
Consumer Court RERA के साथ-साथ उपलब्ध है — दोनों जगह लड़ सकते हैं।
पेमेंट प्लान, एग्रीमेंट और सभी दस्तावेज सुरक्षित रखें।
HousingSocietySolutions की सलाह:
फ्लैट बुकिंग से पहले RERA रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट चेक करें, Promoter की पिछले प्रोजेक्ट्स की हिस्ट्री देखें और कानूनी सलाह लें।निष्कर्षयह फैसला उन हजारों होमबायर्स के लिए राहत भरा है जो बिल्डरों की देरी और मनमानी का शिकार हो रहे हैं। NCDRC ने एक बार फिर साफ कर दिया कि ग्राहक का पैसा और समय दोनों की सुरक्षा जरूरी है।अगर आप भी किसी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में फंस गए हैं या नई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो कमेंट में अपनी समस्या बताएं। हमारी टीम आपकी मदद करेगी।
> अपनी हाउसिंग सोसायटी को लेकर कोई सवाल हो तो जरूर पूछें:
(को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में कुछ सदस्यों की राजनीति और मैनेजिंग कमिटी की लापरवाही किस तरह से वहां रहने वाले और उनकी फैमिली को खतरे में डालती है, इस किताब में आप पढ़ सकते हैं। किताब का नाम है- हाउसिंग सोसायटी में सियासत; जान पर आफत! - https://www.amazon.in/dp/B08X2RS7MB )
(तमाम विरोधों के बावजूद मैनेजिंग कमिटी में रहकर अपनी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी को ठीक से रखना चाहते हैं, तो, कैसे काम करना है, उसके लिए 'डेढ़ साल बेमिसाल' किताब को जरूर पढ़ें।)
-Housing Society vs Housing society federation II हाउसिंग सोसायटी और हाउसिंग सोसायटी फेडरेशन II
>Housing Society में Leakage पर लड़ाई, मैंने बहुत सारे Leakage कैसे ठीक कराई
-Housing Society Solutions: आपकी लापरवाही बिल्डिंग को आग के हवाले कर सकती है!
-रिपेयर के लिए कोटेशन 9 लाख 37 हजार, AGM में बजट पास कराया 11 लाख, करप्शन का 'बेशर्म खेल' Housing Society में!
-Housing Society: अपनी हाउसिंग सोसायटी को जानें; Know Your Housing Society
-Housing Society: Leakage, Seepage पर लापरवाही, बिल्डिंग में मचाएगी तबाही
-Housing Society के काम को लेकर कमिटी भी Confused, कॉन्ट्रैक्टर भी Confused!
-Housing Society का Underground Drainage Pipe और Tiles बदलने से पहले सोचें
-HousingSocietyGyan: सोसायटी का सेप्टिक टैंक OverFlow होने लगे, तो ये बेवकूफी मत करें
-Dirty Water: जिस पानी को हाथ नहीं लगा सकते हैं, वो हम पीते हैं! ये रहा सबूत
-अपनी हाउसिंग सोसायटी की AGM की तैयारी कैसे करें, ताकि अपमानित ना होना पड़े
-अपनी हाउसिंग सोसायटी की AGM की तैयारी आसानी से तीन स्टेप में करें, हर स्टेप की जानकारी
-SwacchHousingSociety:अपनी ही हाउसिंग सोसायटी के गेट पर कचरा फेंकना यानी नुकसान अपना
- हाउसिंग सोसायटी में खुलेआम "Communal खेल" और चेयरमैन और सेक्रेटरी की चुप्पी !
-हाउसिंग सोसायटी की AGM में Time Pass करने वाले मैनेजिंग कमिटी के मेंबर्स से बचके !
-हाउसिंग सोसायटी के हर मेंबर्स को AGM में ये 16 सवाल जरूर पूछने चाहिए
-हाउसिंग सोसायटी की AGM में भाग लेना कितना जरूरी है, आप शायद नहीं जानते!
-हाउसिंग सोसायटी के सेप्टिक टैंक की सफाई कब करवानी चाहिए
-हाउसिंग सोसायटी की जमीन अगर सरकारी गटर से नीचे हो जाए तो जलजमाव से कैसे बचें
-हाउसिंग सोसायटी में पानी की टंकी रहने पर भी पानी की समस्या और उसके समाधान
-शेड के लिए छत पर कैसे चढ़ाते हैं सीमेंट शीट
-बिल्डिंग पर शेड लगाने से पहले आयरन मैटेरियल पर प्राइमर और कलर
-बिल्डिंग पर शेड लगाने के लिए आयरन मैटेरियल कैसे ले जाया जाता है
-बिल्डिंग की छत का समय समय पर जरूर मरम्मत कराएं, जानें कैसे और क्यों
-आपकी बिल्डिंग तंदुरुस्त रहेगी, तभी आपका फ्लैट, आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा
-अंडरग्राउंड वॉटर टंकी की हालत देखिये, नियमित सफाई नहीं कराने पर ऐसी हुई हालत
-हाउसिंग सोसायटी को ज्यादा पानी स्टोरेज के लिए क्या करना चाहिए
-पानी की टंकी को लेकर लापरवाही सोसायटी और मकानमालिक के लिए खतरनाक है, जानें कैसे
-आग से खुदको,फैमिली को, फ्लैट और बिल्डिंग को कैसे बचाएं
-बिल्डिंग को कलर करने से पहले कैसे होती है दीवारों की सफाई
-कैसे होता है बिल्डिंग रिपेयर का काम
-बिल्डिंग रिपेयर, क्रैक फिलिंग, कलर की पूरी प्रक्रिया जानें
कहीं आप हाउसिंग सोसायटी की छत पर डिश एंटेना लगाकर बिल्डिंग को तो नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं!
-फ्लैट की बालकनी में आपकी गार्डेनिंग कहीं बिल्डिंग तो खराब नहीं कर रही है!
- हाउसिंग सोसायटी की नाली को साफ-सुथरा, सुरक्षित और खूबसूरत कैसे बनाएं
-हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट के अंदर लीकेज की समस्या और उसका समाधान
-अपनी हाउसिंग सोसायटी के पड़ोसी की आप से हो रही परेशानी समझें और उसे दूर करें
-महाराष्ट्र की हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले AGM की ताकत को नजरअंदाज मत करें
-बड़े अजीब होते हैं...को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के लोग
- हाउसिंग सोसायटी और उसकी कमिटी के लोगों का 'Confusing Character'!
-किसी भी हाउसिंग सोसायटी की सरकार होती है उसकी मैनेजिंग कमिटी
-'हाउसिंग सोसायटी के हित में काम करना ही मैनेजिंग कमिटी की जिम्मेदारी होती है'
- अपनी हाउसिंग सोसायटी की समस्या सुलझाकर हंसिये, बेवजह विवाद बढ़ाने से बचिये
- हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले-क्या आप कानून जानते हैं?
-हाउसिंग सोसायटी के कानून जानने के हैं बहुत सारे फायदे
- हाउसिंग सोसायटी में कैसे होता है करप्शन का खेल!



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें