सोमवार, 30 मार्च 2026

Census2027:दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा

 

भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त ने आज नई दिल्ली में जनगणना-2027 पर संवाददाता सम्मलेन को संबोधित किया


दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा

पहली बार, जनगणना डिजिटल रूप से आयोजित की जाएगी, और पहली बार 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध होगा

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, NDMC और दिल्ली छावनी बोर्ड, गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्व-गणना, और 16 अप्रैल से 15 मई 2026 तक 'मकान सूचीकरण और आवास जनगणना' आयोजित की जाएगी

स्व-गणना एक सुरक्षित वेब-आधारित सुविधा के माध्यम से होगी, उत्तरदाता घर-घर सर्वेक्षण से पूर्व 16 भाषाओं में अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे

प्रगणक (Enumerators) अपने स्मार्टफ़ोन का उपयोग करके, सीधे मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एकत्र करेंगे और जमा करेंगे

डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रावधान किए गए हैं

पूरे देश में जनगणना 2027 में 30 लाख से अधिक प्रगणक, पर्यवेक्षक और अन्य अधिकारी शामिल होंगे






 महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में जनगणना-2027 पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसका पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। पहली बार, जनगणना डिजिटल रूप में आयोजित की जाएगी, और पहली बार 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध होगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, NDMC और दिल्ली छावनी बोर्ड, गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्व-गणना और 16 अप्रैल से 15 मई 2026 तक मकान सूचीकरण और आवास जनगणना आयोजित की जाएगी।

भारत की जनगणना का संचालन जनगणना अधिनियम, 1948 तथा जनगणना नियम, 1990 (समय-समय पर संशोधित) के प्रावधानों के अंतर्गत किया जाता है। भारत की पिछली जनगणना वर्ष 2011 में संपन्न हुई थी। जनगणना 2027 श्रृंखला की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी।

 

भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 आयोजित करने के आशय को 16 जून, 2025 को भारत के राजपत्र में अधिसूचित किया गया है। जनगणना 2027 की संदर्भ तिथि 1 मार्च, 2027 की 00:00 बजे होगी (लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र तथा जम्मू-कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र एवं उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश राज्यों के हिमाच्छादित असमकालिक क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर, 2026 की 00:00 बजे होगी)।

 

जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

पहला चरण  – मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO), जो अप्रैल से सितंबर, 2026 के दौरान राज्यों/ संघ राज्य क्षेत्र की सुविधा के अनुसार 30 दिनों की अवधि में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही मकान सूचीकरण कार्य से पूर्व 15 दिनों की स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस चरण में मकानों की स्थिति, परिवारों को उपलब्ध सुविधाओं तथा उनके पास उपलब्ध परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। पहले चरण के प्रश्न जनवरी 2026 में अधिसूचित किए जा चुके हैं।

 

दूसरा चरण – जनसंख्या गणना (Population Enumeration) फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा (लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र तथा जम्मू-कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र एवं उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश राज्यों के हिमाच्छादित असमकालिक क्षेत्रों में यह सितंबर 2026 में आयोजित होगा)। CCPA के निर्णयानुसार, इस चरण में जातियों की गणना भी की जाएगी। इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति से जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, शिक्षा, प्रवास, प्रजनन आदि से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। जनसंख्या गणना की सटीक तिथियां एवं प्रश्नावली समयानुसार अधिसूचित की जाएगी।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, दिल्ली (नई दिल्ली नगर पालिका परिषद एवं दिल्ली छावनी बोर्ड), गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा तथा सिक्किम में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना 16 अप्रैल से 15 मई, 2026 के बीच आयोजित होगी, तथा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध होगी। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ एवं हरियाणा में यह कार्य 1 मई से 30 मई, 2026 तक होगा तथा 16 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक स्व-गणना की अवधि रहेगी। राज्य/संघ राज्य क्षेत्रवार विस्तृत कार्यक्रम परिशिष्ट में संलग्न है।

 

भारत सरकार ने जनगणना 2027 के लिए 11,718.24 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें प्रगणकों के मानदेय, प्रशिक्षण, आईटी अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स आदि के लिए पर्याप्त प्रावधान किया गया है।

 

जनगणना 2027 को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा। प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने स्मार्टफोन द्वारा सीधे डेटा एकत्र एवं प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त, दोनों चरणों में स्व-गणना के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होगी। मोबाइल ऐप एवं स्व-गणना पोर्टल हिंदी एवं अंग्रेज़ी सहित 16 भाषाओं में उपलब्ध होंगे। जनगणना से संबंधित विभिन्न गतिविधियों जैसे— प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र का निर्माण, कार्य आवंटन, प्रशिक्षण प्रबंधन, HLB निर्माण, डैशबोर्ड के माध्यम से कार्य की निगरानी, कुछ जनगणना अभिलेखों/सारांशों का स्वतः निर्माण आदि के लिए एक पोर्टल विकसित किया गया है। मकानसूचीकरण ब्लॉक, HLB वेब मैपिंग एप्लिकेशन के माध्यम से तैयार किए जाएंगे। डेटा सुरक्षा हेतु आवश्यक सभी उपाय किए गए हैं।

 

स्व-गणना के लिए, व्यक्ति अपने मोबाइल नंबर एवं अन्य मूलभूत विवरणों के माध्यम से पोर्टल में लॉग-इन कर अपनी सुविधा अनुसार जनगणना प्रपत्र भर सकते हैं। सफल सबमिशन के पश्चात एक विशिष्ट स्व-गणना आईडी (SE ID) प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक के साथ साझा करना होगा। स्व-गणना सुविधा से लोगों को प्रगणक के आगमन से पूर्व अपनी सुविधा अनुसार जानकारी भरने की स्वतंत्रता मिलेगी। पूर्व की भांति प्रगणक अपने आवंटित ब्लॉकों में घर-घर जाकर गणना करेंगे, जबकि स्व-गणना इस बार एक अतिरिक्त सुविधा के रूप में प्रदान की गई है।

(एसई पोर्टल पर जाएं (se.census.gov.in)  मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें  मानचित्र पर स्थान चिन्हित करें  परिवार का विवरण भरें  जानकारी सबमिट करें  SE ID प्राप्त करें  प्रगणक को SE ID दें  डेटा को पुष्टि कर जनगणना में सम्मिलित किया जाएगा)

 

जनगणना के प्रथम चरण (HLO) का पूर्व-परीक्षण नवंबर 2025 में सभी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में लगभग 5000 ब्लॉकों में किया गया। इसमें गणना पद्धति, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, प्रश्नावली, ऐप एवं पोर्टल सहित डेटा संग्रहण से लेकर प्रसंस्करण तक सभी गतिविधियों का परीक्षण किया गया।

 

01.01.2026 से 31.03.2027 तक सभी प्रशासनिक इकाइयों को स्थिर (फ्रीज़) कर दिया गया है। जनगणना 2027 का संचालन 36 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों, 7,092 उप-जिलों, 5,128 सांविधिक नगरों, 4,580 जनगणना नगरों तथा लगभग 6,39,902 गांवों में किया जाएगा।

जनगणना अधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु व्यापक व्यवस्था की गई है। 100 राष्ट्रीय प्रशिक्षकों को विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया गया है, जिन्होंने लगभग 2000 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया है। ये मास्टर ट्रेनर्स लगभग 45,000 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित कर रहे हैं, जो आगे लगभग 31 लाख प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को लगभग 80,000 बैचों में प्रशिक्षण देंगे। सभी प्रशिक्षण सामग्री क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार की गई है ताकि अंतिम स्तर पर कार्यरत प्रगणक एवं पर्यवेक्षक समय पर गुणवत्तापूर्ण डेटा एकत्र कर सकें।

*****

 अनुलग्नक

राज्य एवं संघ राज्य क्षेत्रवार मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना  तथा स्व-गणना अवधि

राज्य/संघ राज्य क्षेत्र

स्व-गणना (Self-Enumeration) अवधि

मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (Houselisting & Housing Census) अवधि

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली (नई दिल्ली नगरपालिका परिषद एवं दिल्ली छावनी बोर्ड), गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम

1 अप्रैल से 15 अप्रैल

16 अप्रैल से 15 मई

गुजरात*, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव

5 अप्रैल से 19 अप्रैल

20 अप्रैल से 19 मई

उत्तराखंड

10 अप्रैल से 24 अप्रैल

25 अप्रैल से 24 मई

मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और हरियाणा

16 अप्रैल से 30 अप्रैल

1 मई से 30 मई

बिहार

17 अप्रैल से 1 मई

2 मई से 31 मई

तेलंगाना

26 अप्रैल से 10 मई

11 मई से 9 जून

पंजाब

30 अप्रैल से 14 मई

15 मई से 13 जून

दिल्ली (दिल्ली नगर निगम), महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान और झारखंड**

1 मई से 15 मई

16 मई से 14 जून

उत्तर प्रदेश

7 मई से 21 मई

22 मई से 20 जून

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी

17 मई से 31 मई

1 जून से 30 जून

हिमाचल प्रदेश

1 जून से 15 जून

16 जून से 15 जुलाई

केरल और नागालैंड

16 जून से 30 जून

1 जुलाई से 30 जुलाई

तमिलनाडु और त्रिपुरा

17 जुलाई से 31 जुलाई

1 अगस्त से 30 अगस्त

असम

2 अगस्त से 16 अगस्त

17 अगस्त से 15 सितंबर

मणिपुर

17 अगस्त से 31 अगस्त

1 सितंबर से 30 सितंबर

पश्चिम बंगाल

निर्धारित किया जाना है

 

 

* गुजरात – परिवर्तन संभव
** झारखंड – जनगणना कराने की मंशा की अधिसूचना जारी, HLO अवधि अधिसूचित की जाएगी

 

***

RK/RR/PR/SK


(रिलीज़ आईडी: 2246848) आगंतुक पटल : 168
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English Gujarati Kannada

    बुधवार, 25 मार्च 2026

    LPG Crisis: होटल-रेस्तरां अगर बिल में जोड़ें ‘LPG चार्ज’ या ‘सर्विस चार्ज’ तो ऐसे करें शिकायत | जानिए अपना अधिकार


    देश में चल रहे LPG संकट के बीच होटल और रेस्तरां द्वारा ग्राहकों के बिल में अतिरिक्त शुल्क जोड़ने की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। कई जगहों पर ‘LPG चार्ज’, ‘गैस सरचार्ज’ या ‘फ्यूल कॉस्ट’ के नाम पर ग्राहकों से अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं, जो कि उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन माना जा सकता है।

    ### ⚠️ क्या है पूरा मामला?

    हाल ही में सरकार के उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) को कई शिकायतें मिलीं कि होटल और रेस्तरां खाने के बिल में अलग से LPG या फ्यूल चार्ज जोड़ रहे हैं। जबकि नियम साफ कहते हैं कि मेन्यू में दिखाया गया दाम ही अंतिम होना चाहिए (टैक्स को छोड़कर)। ([The Indian Express][1])

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि:

    * ‘LPG चार्ज’, ‘गैस सरचार्ज’, ‘फ्यूल रिकवरी’ जैसे शुल्क **अपने आप बिल में जोड़ना गलत है**
    * यह **अनुचित व्यापार व्यवहार (Unfair Trade Practice)** की श्रेणी में आता है
    * रेस्तरां को अपने खर्च (जैसे गैस, बिजली आदि) को मेन्यू कीमत में ही शामिल करना चाहिए

    ---

    ### 🍽️ क्यों बढ़ रही हैं ऐसी शिकायतें?

    देश में LPG की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी के कारण होटल और रेस्तरां की लागत बढ़ गई है। कई जगहों पर:

    * कमर्शियल LPG महंगा हो गया है
    * सप्लाई प्रभावित हुई है
    * ऑपरेशन कॉस्ट 20–30% तक बढ़ गई है

    इसी कारण कुछ व्यवसाय सीधे ग्राहकों पर अतिरिक्त चार्ज डालने लगे हैं।

    ---

    ### ❌ क्या सर्विस चार्ज देना जरूरी है?

    * सर्विस चार्ज **अनिवार्य नहीं है**
    * ग्राहक चाहें तो इसे देने से मना कर सकते हैं
    * होटल इसे जबरदस्ती नहीं वसूल सकता

    ---

    ### 📢 अगर बिल में LPG चार्ज जुड़ा है तो क्या करें?

    अगर किसी होटल या रेस्तरां ने आपके बिल में गलत तरीके से LPG या सर्विस चार्ज जोड़ा है, तो आप निम्न तरीके से शिकायत कर सकते हैं:

    #### 1. नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH)

    * फोन: 1915
    * वेबसाइट या ऐप के जरिए भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं

    #### 2. कंज्यूमर कोर्ट (Consumer Commission)

    * ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करें

    #### 3. ईमेल/ऑनलाइन पोर्टल

    * उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर शिकायत करें

    #### 4. सीधे रेस्तरां से बात करें

    * बिल से गलत चार्ज हटाने की मांग करें
    * अक्सर मौके पर ही समस्या हल हो जाती है

    ### ⚖️ क्या कार्रवाई हो सकती है?

    अगर होटल/रेस्तरां नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, तो:

    * उन पर जुर्माना लग सकता है
    * लाइसेंस पर कार्रवाई हो सकती है
    * उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत केस चल सकता है

    📌 निष्कर्ष

    LPG संकट के बावजूद होटल और रेस्तरां ग्राहकों से अलग से ‘LPG चार्ज’ या ‘फ्यूल सरचार्ज’ नहीं वसूल सकते। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और किसी भी गलत वसूली के खिलाफ तुरंत शिकायत करनी चाहिए।


    > अपनी हाउसिंग सोसायटी को लेकर कोई सवाल हो तो जरूर पूछें:

    आपके मन में सोसायटी से जुड़ा कोई सवाल हो तो बिंदास होकर पूछिये, ये आपका हक है। आप बेहतर जिंदगी के लिए, बेहतर सुविधा के लिए मेनटेनेंस देते हैं, और मैनेजिंग कमिटी की ये जिम्मेदारी है कि वह अपनी सोसायटी के लोगों को ऐसी सुविधा बिना किसी देरी के, बिना किसी बहाने के मुहैया कराए। 

    (को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में कुछ सदस्यों की राजनीति और मैनेजिंग कमिटी की लापरवाही किस तरह से वहां रहने वाले और उनकी फैमिली को खतरे में डालती है, इस किताब में आप पढ़ सकते हैं। किताब का नाम है- हाउसिंग सोसायटी में सियासत;    जान पर आफत!  - https://www.amazon.in/dp/B08X2RS7MB

     

    (तमाम विरोधों के बावजूद मैनेजिंग कमिटी में रहकर अपनी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी को ठीक से रखना चाहते हैं, तो, कैसे काम करना है, उसके लिए 'डेढ़ साल बेमिसाल' किताब को जरूर पढ़ें।)  

    -Housing Society vs Housing society federation II हाउसिंग सोसायटी और हाउसिंग सोसायटी फेडरेशन II

    -Housing Society में आपको परेशानी है, कहां और कैसे शिकायत करें II Registrar II Housing ByeLaws II MCA II Complaint II Managing Society II

    >Housing Society के Redevelopment एग्रीमेंट से पहले ये चूक भारी पड़ेगी! II Redevelopment Of The Cooperative Housing Societies II CHS II Mumbai II TDR II FSI II

    >Housing Society में Leakage पर लड़ाई, मैंने बहुत सारे Leakage कैसे ठीक कराई

    > अपनी Housing Society को बारिश में 'बीमार' होने से कैसे बचाएं! Housing Society Solutions II Waterlogging II

    -Housing Society Solutions: आपकी लापरवाही बिल्डिंग को आग के हवाले कर सकती है!

    -रिपेयर के लिए कोटेशन 9 लाख 37 हजार, AGM में बजट पास कराया 11 लाख, करप्शन का 'बेशर्म खेल' Housing Society में!


    -Housing Society: अपनी हाउसिंग सोसायटी को जानें; Know Your Housing Society

    -Housing Society: Leakage, Seepage पर लापरवाही, बिल्डिंग में मचाएगी तबाही

    -Housing Society के काम को लेकर कमिटी भी Confused, कॉन्ट्रैक्टर भी  Confused!

    -Housing Society का Underground Drainage Pipe और Tiles बदलने से पहले सोचें   

    -HousingSocietyGyan: सोसायटी का सेप्टिक टैंक OverFlow होने लगे, तो ये बेवकूफी मत करें 

    -Dirty Water: जिस पानी को हाथ नहीं लगा सकते हैं, वो हम पीते हैं! ये रहा सबूत 

    -अपनी हाउसिंग सोसायटी की AGM की तैयारी कैसे करें, ताकि अपमानित ना होना पड़े

    -अपनी हाउसिंग सोसायटी की AGM की तैयारी आसानी से तीन स्टेप में करें, हर स्टेप की जानकारी 

    -SwacchHousingSociety:अपनी ही हाउसिंग सोसायटी के गेट पर कचरा फेंकना यानी नुकसान अपना 

    - हाउसिंग सोसायटी में खुलेआम "Communal खेल" और चेयरमैन और सेक्रेटरी की चुप्पी !

    -हाउसिंग सोसायटी की AGM में Time Pass करने वाले मैनेजिंग कमिटी के मेंबर्स से बचके !

    -हाउसिंग सोसायटी के हर मेंबर्स को AGM में ये 16 सवाल जरूर पूछने चाहिए

    -हाउसिंग सोसायटी की AGM में भाग लेना कितना जरूरी है, आप शायद नहीं जानते!

    -हाउसिंग सोसायटी के सेप्टिक टैंक की सफाई कब करवानी चाहिए

    -हाउसिंग सोसायटी की जमीन अगर सरकारी गटर से नीचे हो जाए तो जलजमाव से कैसे बचें

    -हाउसिंग सोसायटी में पानी की टंकी रहने पर भी पानी की समस्या और उसके समाधान 

    -शेड के लिए छत पर कैसे चढ़ाते हैं सीमेंट शीट

    -बिल्डिंग पर शेड लगाने से पहले आयरन मैटेरियल पर प्राइमर और कलर

    -बिल्डिंग पर शेड लगाने के लिए आयरन मैटेरियल कैसे ले जाया जाता है

    -बिल्डिंग की छत का समय समय पर जरूर मरम्मत कराएं, जानें कैसे और क्यों

    -आपकी बिल्डिंग तंदुरुस्त रहेगी, तभी आपका फ्लैट, आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा 

    -अंडरग्राउंड वॉटर टंकी की हालत देखिये, नियमित सफाई नहीं कराने पर ऐसी हुई हालत

    -हाउसिंग सोसायटी को ज्यादा पानी स्टोरेज के लिए क्या करना चाहिए

    -पानी की टंकी को लेकर लापरवाही सोसायटी और मकानमालिक के लिए खतरनाक है, जानें कैसे 

    -आग से खुदको,फैमिली को, फ्लैट और बिल्डिंग को कैसे बचाएं

    -बिल्डिंग को कलर करने से पहले कैसे होती है दीवारों की सफाई

    -कैसे होता है बिल्डिंग रिपेयर का काम

    -बिल्डिंग रिपेयर, क्रैक फिलिंग, कलर की पूरी प्रक्रिया जानें

    -हाउसिंग सोसायटी की छत डिश एंटेना लगाने का सही तरीका, गलत तरीके से लगाएंगे तो बिल्डिंग को नुकसान पहुंचेगा  

    कहीं आप हाउसिंग सोसायटी की छत पर डिश एंटेना लगाकर बिल्डिंग को तो नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं!

    -फ्लैट की बालकनी में आपकी गार्डेनिंग कहीं बिल्डिंग तो खराब नहीं कर रही है!

    - हाउसिंग सोसायटी की नाली को साफ-सुथरा, सुरक्षित और खूबसूरत कैसे बनाएं 

    -हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट के अंदर लीकेज की समस्या और उसका समाधान 

    -अपनी हाउसिंग सोसायटी के पड़ोसी की आप से हो रही परेशानी समझें और उसे दूर करें 

    -महाराष्ट्र की हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले AGM की ताकत को नजरअंदाज मत करें 

    -बड़े अजीब होते हैं...को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के लोग 

    - हाउसिंग सोसायटी और उसकी कमिटी के लोगों का 'Confusing Character'!

    -किसी भी हाउसिंग सोसायटी की सरकार होती है उसकी मैनेजिंग कमिटी

    -'हाउसिंग सोसायटी के हित में काम करना ही मैनेजिंग कमिटी की जिम्मेदारी होती है'

    - अपनी हाउसिंग सोसायटी की समस्या सुलझाकर हंसिये, बेवजह विवाद बढ़ाने से बचिये

    - हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले-क्या आप कानून जानते हैं?

    -हाउसिंग सोसायटी के कानून जानने के हैं बहुत सारे फायदे

    - हाउसिंग सोसायटी में कैसे होता है करप्शन का खेल!

    A- My Youtube Channels: 


    B: My Blogs & Website: 
     
    C-My published books on Amazon:      

    1-कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले हर लोगों के लिए जरूरी किताब।
    2-अचानक की गई बंदी इंसान को संभलने का मौका नहीं देती। ऐसे में आनंद के साथ जीने के उपाय क्या हैं। मेरी इस किताब में पढ़िये...बंदी में कैसे रहें बिंदास" 
    3-अमीर बनने के लिए पैसों से खेलना आना चाहिए। पैसों से खेलने की कला सीखने के लिए पढ़िये...
    4-बच्चों को फाइनेंशियल एजुकेशन क्यों देना चाहिए पर हिन्दी में किताब- 'बेटा हमारा दौलतमंद बनेगा'
    5-अमीर बनने की ख्वाहिश हममें से हर किसी की होती है, लेकिन इसके लिए लोगों को पैसे से पैसा बनाने की कला तो आनी चाहिए। कैसे आएगी ये कला, पढ़िये - 'आपका पैसा, आप संभालें'
    6-इंसान के पास संसाधन या मार्गदर्शन हो या ना हो, सपने जरूर होने चाहिए। सिर्फ सपने के सहारे भी कामयाब होने वालों की दुनिया में कमी नहीं है। - 'जब सपने बन जाते हैं मार्गदर्शक' -
    7-बेटियों को बहादुर बनने दीजिए और बनाइये, ये समय की मांग है,  "बेटी तुम बहादुर ही बनना " -
    8 -अपनी हाउसिंग सोसायटी को जर्जर से जन्नत बनाने के लिए पढ़ें,  डेढ़ साल बेमिसाल -

    D-My Social Media Handle:  
    1) Twitter,Now X :    
    2) Facebook
    3) Facebook Page;   
    4) Linkedin:  
    5) Instagram

    नालासोपारा में Flat; Affordable भी Luxury भी..DGS Sheetal Yash, Nalasopara West, Review 2026 I

      नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपके अपने चैनल HousingsocietySolutions में। आज की इस वीडियो में हम बात करेंगे DGS Sheetal Yash प्रोजेक्ट की। इस...